Stay Healthy During Lockdown - Banner Image
पढ़ने में 5 मिनट लगेंगे
जीवन हैक्स

लॉकडाउन के दौरान स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक टिप्स | एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस

लॉकडाउन के दौरान स्वस्थ कैसे रहें

लॉकडाउन के दौरान स्वस्थ कैसे रहें

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से हम सभी घर पर ही हैं। घर में रहने का मतलब यह है कि आप अपनी नियमित सैर, जिम, योगा क्लास या डांस क्लास में नहीं जा पाएंगे। क्या आप यह सोच रहे हैं कि लॉकडाउन के दौरान स्वस्थ कैसे रहें? आपको बस सही योजना और स्वस्थ दिनचर्या की जरूरत है, और आप सही रास्ते पर हैं। हम आपको क्वारंटाइन के दौरान स्वस्थ रहने के कुछ सुझाव दे रहे हैं-

व्यायाम का शेड्यूल तैयार करें

व्यायाम का शेड्यूल तैयार करें

व्यायाम के लिए नियमित शेड्यूल बनाना क्वारंटाइन के दौरान स्वास्थ्य से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण सुझावों में से एक है। व्यायाम के लिए जिम या पार्क जाना जरूरी नहीं है। आप घर पर भी व्यायाम कर सकते हैं। घर पर व्यायाम का भरपूर लाभ उठाने के लिए आप इंटरनेट पर उपलब्ध अलग-अलग ऐप्स और वर्कआउट वीडियो देख सकते हैं।

स्वस्थ आहार का पालन करें

स्वस्थ आहार का पालन करें

अगर आप सेल्फ-आइसोलेशन में स्वास्थ्य संबंधी सलाह ढूंढ रहे हैं, तो यह सबसे अहम बिंदु है। समय पर पौष्टिक भोजन करना बहुत जरूरी है, खासकर जब आप घर पर हों। पक्का करें कि आप ऐसा पौष्टिक भोजन करें जिसमें हर वर्ग के पोषक तत्व शामिल हों। जंक फ़ूड खाने या चिप्स और सॉफ़्ट ड्रिंक्स पर निर्भर रहने से बचें। इनमें न केवल अस्वास्थ्यकर वसा और चीनी की मात्रा ज़्यादा होती है, बल्कि ये आपको थका हुआ और सुस्त भी बनाते हैं। विशेषज्ञों की सलाह मानें - नाश्ता राजा की तरह, दोपहर का भोजन राजकुमार की तरह और रात का भोजन भिखारी की तरह करें। आप भोजन के बीच में पौष्टिक बीज और फल खा सकते हैं।

अगर आप घर से काम कर रहे हैं तो बीच-बीच में छोटे-छोटे ब्रेक लें।

अगर आप घर से काम कर रहे हैं तो बीच-बीच में छोटे-छोटे ब्रेक लें।

ऑफ़िस में आप कॉफी ब्रेक लेते हैं, सिगरेट पीते हैं या उठकर थोड़ा स्ट्रेच करते हैं। लेकिन घर पर ये सारी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होने के कारण आप घंटों बिना ब्रेक लिए बैठे रह सकते हैं। घंटों एक ही जगह बैठे रहने से शरीर अकड़ जाता है। इससे जोड़ों, पीठ और रीढ़ की हड्डी में भी समस्या हो सकती है। इसलिए, आपको बीच-बीच में थोड़ा टहलना चाहिए और कुछ झुकने और स्ट्रेचिंग वाले व्यायाम करने चाहिए। आप थोड़ी देर टीवी भी देख सकते हैं, किसी दोस्त से बात कर सकते हैं या अपने किसी शौक में मग्न हो सकते हैं। इन ब्रेक का समय और अवधि पहले से तय कर लें और इन्हें ज्यादा लंबा न खींचें।

पर्याप्त नींद लें

पर्याप्त नींद लें

नींद आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता और चयापचय को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और आपका बेहतरीन प्रदर्शन बनाए रखने में मदद करती है।  हालांकि, आजकल टीवी सीरियल देखना, दोस्तों से देर रात तक बातें करना या गेम खेलना आम बात है। इससे न केवल आपकी नींद कम होती है, बल्कि अगले दिन उठने पर आप थका हुआ और सुस्त महसूस करेंगे। इसलिए, आपको सोने का निश्चित समय तय करना चाहिए ताकि आपको पूरे ८ घंटे की नींद मिल सके।

अब जबकि आप पहले की तरह सक्रिय नहीं हैं, तो अपने शरीर पर और भी अधिक ध्यान देने का समय है। घर पर रहने के इस दिशानिर्देश का पालन करें, और आप लॉकडाउन से स्वस्थ और तंदुरुस्त होकर निकलेंगे।

 कोरोनावायरस के बारे में और इससे बचने के तरीकों के बारे में और ज़्यादा पढ़ें।

संबंधित लेख