आपको सेवानिवृत्ति योजना के लिए मजबूर करने वाला पहला और महत्वपूर्ण कारण यह है कि औसत जीवन प्रत्याशा लगातार बढ़ रही है और काम करने के सबसे अच्छे दिन भी बढ़ रहे हैं। सर्वोत्तम सेवानिवृत्ति योजना यह सुनिश्चित करती है कि सेवानिवृत्ति के बाद आपको अपने खर्चों के बारे में चिंता नहीं करनी होगी। वे यह सुनिश्चित करती हैं कि आपको काम पर वापस जाने और इसके बावजूद अपने खर्च पर अंकुश लगाने की कोई जरूरत नहीं है। वे आपको सेवानिवृत्ति के बाद भी पूर्ण रूप से भरपूर जीवन जीने में मदद करती हैं।
रिटायरमेंट प्लानिंग, यानी सेवानिवृत्ति योजना का प्राथमिक चरण यह गणना करना है कि रिटायर होने पर आपको कितने धन की आवश्यकता होगी। यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह ऐसा आधार है, जिस पर आप सबसे अच्छी सेवानिवृत्ति योजनाओं में से एक चुन सकते हैं। आपको सेवानिवृत्ति के लिए कितने धन की आवश्यकता होगी, इसकी गणना करने के तरीके के बारे में प्रस्तुत है चरणवार मार्गदर्शिका।
• अपने रिटायरमेंट के बाद घर के अपेक्षित खर्चों की गणना करें
खर्चे रुकते नहीं हैं, भले ही आप अपने पेशे के किसी भी चरण में हों। सेवानिवृत्ति योजना का पहला चरण आपके नियमित व्यय की गणना करना है। अपने खर्चों को दो श्रेणियों में विभाजित करें। आपके रिटायर होने पर भी भोजन, किराना वस्तुएं, दवाई, कपड़े आदि जैसे खर्च तो बने ही रहेंगे, लेकिन काम पर जाने के लिए यात्रा पर आने वाला खर्च, पेशेवर ड्रेस पर आने वाला खर्च, शिक्षा ऋण, व्यक्तिगत ऋण आदि जैसे खर्च हो सकता है खत्म हो जाएं। इन पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अपेक्षित खर्चों की गणना करें।

• सेवानिवृत्ति के बाद अपेक्षित आय की गणना करें
सभी स्रोतों से आय शामिल करें, जो आप रिटायर होने के बाद अर्जित करने की उम्मीद करते हैं। यह आय आपके स्वामित्व वाली संपत्तियों से हो सकती है, पेंशन योजना से हो सकती है, साथ ही अन्य स्रोतों जैसे ईपीएस आदि के तहत पेंशन प्राप्त होने से भी हो सकती है।
• आवश्यक अतिरिक्त आय की गणना करें
यह चरण अपेक्षाकृत आसान है। आपको बस अपेक्षित व्यय में से अपेक्षित आय घटाने की आवश्यकता है। जवाब आपको सेवानिवृत्ति के बाद की आवश्यकता वाली अधिशेष आय का विश्लेषण करने में मदद करेगा और सेवानिवृत्ति योजना के लिए अपना आधार बनाने में भी सहायक सिद्ध होगा।
• आवश्यक अतिरिक्त आय के भविष्य के मूल्य में कारक
आपको भविष्य के मूल्य में कारक के बारे में जानना चाहिए, क्योंकि अतिरिक्त आवश्यकता आज कम लग सकती है, लेकिन आगामी वर्षों में मुद्रास्फीति के कारण इसका बढ़ना तय होता है। इस चरण के बारे में जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लें। आमतौर पर सटीक पूर्वानुमान के लिए 6% (दीर्घकालिक औसत) का उपयोग किया जाता है।
• सेवानिवृत्ति कोष पर निर्णय लें
यह चरण उप-चरणों की एक श्रंखला के साथ आता है। सबसे पहले यह पता लगाएं कि आपके रिटायरमेंट के समय आपका मौजूदा निवेश कोष कितना बढ़ेगा। इसके बाद जीवन प्रत्याशा, परिसंपत्ति मूल्यों और आगम की उम्मीदों जैसे कई कारकों को ध्यान में रखते हुए यह पता करें कि आपको अपनी सेवानिवृत्ति की उम्र में कितने सेवानिवृत्ति कोष की आवश्यकता है। ऐसा करने से आपको एक चिंतामुक्त सेवानिवृत्त जीवन के लिए जरूरी अतिरिक्त कोष प्राप्त करने में मदद मिलेगी।