???hi.user.selcrs???
SBI Life Insurance English | हिन्दी | বংলা | தமிழ் | తెలుగు | मराठी | ગુજરાતી | ಕನ್ನಡ | ਪੰਜਾਬੀ | മലയാളം
टोल फ़्री कॉल करें 1800-22-9090 या 1800-425-9010  |  56161 पर 'CELEBRATE' एसएमएस करें
यहाँ हमें पाएँ:   Twitter  Facebook  
 
ग्रुप प्लान
कॉर्पोरेट सोल्यूशन्स
ग्रुप टर्म ROP सहित
ग्रुप ऋण संरक्षण उत्पाद
ग्रुप बचत संरक्षण उत्पाद
ग्रुप माइक्रो इंश्योरेंस प्लान
मुखपृष्ठ > ग्रुप माइक्रो इंश्योरेंस प्लान > एसबीआई लाइफ़ - ग्रामीण शक्ति

एसबीआई लाइफ़ - ग्रामीण शक्ति
(UIN : 111N038V01)

  सामान्य लाभ निदर्शक  |  ई-मेल
 
परिचय
मुख्य विशेषताएँ
लाभ
 
परिचय:
 
इस उत्पाद का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों के ग्रुप को, यानी माइक्रो फ़ाइनैन्शियल इंस्टीट्यूशन या ग़ैर सरकारी संगठन (NGO’s) द्वारा वित्तीय सहायता पाने वाले या SHG के माध्यम से बैंक/वित्तीय संस्थाओं से ऋण लेने वाले व्यक्तियों को कम लागत पर जीवन बीमा-रक्षा (लाइफ़ कवर) प्रदान करना है. SHG आर्थिक रूप से कमज़ोर जन समूह है जिसने सदस्यों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए ग्रुप में ख़ुद को संगठित करने हेतु अपनी सेवाएँ अर्पित की हैं.
हमने ’ग्रामीण शक्ति’ एक ग्रुप माइक्रो इंश्योरेंस उत्पाद की परिकल्पना की है, जोकि परिपक्वता (मेच्यूरिटी) पर प्रीमियम की वापसी करता है.
 
 
मुख्य विशेषताएँ:

 
योजना की अवधि: ग्रुप मास्टर पॉलिसीधारकों की पसंद के अनुसार 5 वर्ष या 10 वर्ष.
 
प्रवेश के समय उम्र:
  पिछले जन्म-दिवस पर न्यूनतम 18 वर्ष की उम्र.
  पिछले जन्म-दिवस पर अधिकतम 50 वर्ष की उम्र.
 
बीमाकृत राशि: मास्टर पॉलिसीधारक की पसंद के अनुसार रु.5,000/- से रु.50,000/- (5,000 के गुणजों में)
 
प्रीमियम की आवृत्ति (फ़्रीक्वेन्सी): वार्षिक.
 
ग्रुप सदस्य से अपेक्षा: सदस्यता प्रपत्र पर हस्ताक्षर से जुड़ी स्वचालित स्वीकृति जिसमें शामिल है अच्छा स्वास्थ्य घोषणा और नामांकन शर्त.
 
 
लाभ:

 
परिपक्वता (मेच्यूरिटी) लाभ:
मास्टर पॉलिसीधारक द्वारा चयनित अवधि (टर्म) के आधार पर, पॉलिसी की अवधि में जीवित रहने (सरवाइवल) पर कुल प्रदत्त प्रीमियमों के कुछ प्रतिशत की वापसी.
5 वर्ष - सेवा कर घटा कर प्रदत्त प्रीमियम का 50%.
10 वर्ष - सेवा कर घटा कर प्रदत्त प्रीमियम का 100%.
 
डेथ बेनिफ़िट :
बीमा-रक्षा प्रारंभ दिनांक के बाद या पुनःप्रवर्तन (रिवाइवल) दिनांक के बाद पहले 45 दिन - कोई मृत्यु दावा (डेथ क्लेम) स्वीकार नहीं किया जाएगा (इसमें एक्सिडेंटल डेथ शामिल है)
बीमा-रक्षा प्रारंभ दिनांक / रिवाइवल दिनांक के 46 वें दिन से - आश्वासित राशि देय है
 
अभ्यर्पण मूल्य (सरेंडर वैल्यू):
अभ्यर्पण मूल्य (सरेंडर वैल्यू) कम से कम 3 वर्षों तक प्रीमियम का भुगतान किए जाने पर देय और निम्नलिखित रूप से देय होगा:
5 वर्ष की अवधि (टर्म) के लिए - प्रथम वर्ष के प्रीमियम और सेवा कर को घटा कर कुल प्रदत्त प्रीमियम का 35%
10 वर्ष की अवधि (टर्म) के लिए - प्रथम वर्ष के प्रीमियम और सेवा कर को घटा कर कुल प्रदत्त प्रीमियम का 65%
 
अनुग्रह (ग्रेस) अवधि:
प्रीमियम भुगतान देय दिनांक से 30 दिन जो उसी मास्टर पॉलिसी के तहत सभी ग्रुप सदस्यों के लिए एकसमान है.
 
पुनःप्रवर्तन (रिवाइवल) अवधि:
3 वर्ष: प्रथम अदत्त प्रीमियम के देय दिनांक से और जोखिम अंकन निर्णय के अधीन बीमा-रक्षा की अवधि (टर्म) के अंदर. प्रयोज्य ब्याज सहित सभी अदत्त प्रीमियमों का भुगतान करना होगा (’RBI रेपो दर पर + 2.5%’). पुनः प्रवर्तन (रिवाइवल) दिनांक से नया 45 दिनों का बहिष्करण लागू होगा.
 
बहिष्करण:
  स्कीम में शामिल होने/रिवाइवल दिनांक से 45 दिन: कोई डेथ क्लेम स्वीकार नहीं किया जाएगा.
  उसी ग्रुप सदस्य के संबंध में एक से ज़्यादा डेथ क्लेम की स्थिति में, अधिकतम रु 50,000/- प्रति ग्रुप सदस्य तक डेथ क्लेम देय होगा. सभी अन्य दावे अस्वीकृत किए जाएँगे और सदस्यता फ़ॉर्म में किए गए उल्लेखानुसार नॉमिनी को सेवा कर तथा स्टांप ड्यूटी घटा कर प्रीमियम वापस किया जाएगा.
 
  पहले वर्ष के अंदर आत्महत्या: नॉमिनी को सेवा कर और स्टांप ड्यूटी घटा कर प्रीमियम लौटाया जाएगा
 
ऑनलाइन पॉलिसी ख़रीदें
  लॉगिन क्षेत्र
  Go
   NAVs
  नवीनतम यूनिट वैल्यू और न्यूजलेटर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें >>
  टूल और प्लानर
  प्रीमियम कैल्क्युलेटर
  बीमा कैल्क्युलेटर
  कर कैल्क्युलेटर
  चाइल्ड एजुकेशन प्लानर
  HLV कैल्क्युलेटर
  रिटायरमेंट कैल्क्युलेटर
  ईज़ी प्लान फ़ाइंडर
IRDA | IRDA द्वारा ग्राहक शैक्षिक वेबसाइट | जीवन बीमा परिषद | उत्पाद कोड | SFIN कोड | गोपनीयता नीति | खंडन | फ़ोन न करें | ग्राहक प्रतिपुष्टि (फीडबैक)
बीमा आग्रह की विषयवस्तु है. IRDA रजिस्ट्रेशन नं.111, 29 मार्च 2001 को जारी.
रजिस्टर्ड और कार्पोरेट कार्यालय: एसबीआई लाइफ़ इंश्योरेंस कं. लि., नटराज, एम.वी.रोड और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे जंक्शन, अंधेरी (पूर्व), मुंबई - 400 069.
यह वेबसाइट ग्राहक की सुविधा के लिए अनूदित की गई है यदि किसी शब्द/कथन में अनजाने में कोई फर्क, त्रुटि रह गई हो तो सर्वथा अंग्रेज़ी संस्करण को ग्राह्य माना जाएगा.
©2010 एसबीआई लाइफ़ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड. सर्वाधिकार सुरक्षित.