SBI Life Insurance English | हिन्दी | বংলা | தமிழ் | తెలుగు | मराठी | ગુજરાતી | ಕನ್ನಡ | ਪੰਜਾਬੀ | മലയാളം
टोल फ़्री कॉल करें 1800-22-9090 या 1800-425-9010  |  56161 पर 'CELEBRATE' एसएमएस करें
यहाँ हमें पाएँ:   Twitter  Facebook  
 
ग्रुप प्लान
कॉर्पोरेट सोल्यूशन्स
ग्रुप टर्म ROP सहित
ग्रुप ऋण संरक्षण उत्पाद
ग्रुप बचत संरक्षण उत्पाद
ग्रुप माइक्रो इंश्योरेंस प्लान
मुखपृष्ठ > ग्रुप माइक्रो इंश्योरेंस प्लान > एसबीआई लाइफ़ - ग्रामीण सुपर सुरक्षा

एसबीआई लाइफ़ - ग्रामीण सुपर सुरक्षा
(UIN : 111N039V01)

  सामान्य लाभ निदर्शक  |  ई-मेल
 
परिचय
मुख्य विशेषताएँ
लाभ

परिचय:
 
इस उत्पाद का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों के ग्रुप को, यानी माइक्रो फ़ाइनैन्शियल इंस्टीट्यूशन या ग़ैर सरकारी संगठन (NGO’s) द्वारा वित्तीय सहायता पाने वाले या SHG के माध्यम से बैंक/वित्तीय संस्थाओं से ऋण लेने वाले व्यक्तियों को कम लागत पर जीवन बीमा-रक्षा (लाइफ़ कवर) प्रदान करना है. SHG आर्थिक रूप से कमज़ोर ग्रामीण जन समूह है जिसने सदस्यों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए ग्रुप में ख़ुद को संगठित करने हेतु अपनी सेवाएँ अर्पित की हैं.
ग्रामीण सुपर सुरक्षा ग्रामीण लोगों के लिए एक कम लागत वाला ग्रुप टर्म एश्यूरेंस प्लान है जो बिना परिपक्वता (मेच्यूरिटी) लाभ के जीवन बीमा संरक्षण प्रदान करता है.
 
मुख्य विशेषताएँ:
 
योजना की अवधि: 5 वर्ष निर्धारित.
 
प्रवेश के समय उम्र:
  पिछले जन्म-दिवस पर न्यूनतम 18 वर्ष की उम्र.
  पिछले जन्म-दिवस पर अधिकतम 50 वर्ष की उम्र.
 
आश्वासित राशि:न्यूनतम / अधिकतम प्रीमियम राशि और प्रीमियम मोड के अनुसार.
 
प्रीमियम की आवृत्ति (फ़्रीक्वेन्सी): ग्रुप मास्टर पॉलिसीधारक की पसंद के अनुसार एकल प्रीमियम या वार्षिक प्रीमियम.
 
  एकल प्रीमियम: एकल प्रीमियम राशि का 30 गुणा (सेवा कर को छोड़ कर).
 
  नियमित प्रीमियम: वार्षिक प्रीमियम राशि का 150 गुणा (सेवा कर को छोड़ कर).
 
प्रीमियम आवृत्ति (फ़्रीक्वेंसी):ग्रुप मास्टर पॉलिसीधारक की पसंद के अनुसार एकल प्रीमियम या वार्षिक प्रीमियम.
 
ग्रुप सदस्य से अपेक्षा:सदस्यता फ़ॉर्म पर हस्ताक्षर से जुड़ी स्वचालित स्वीकृति जिसमें शामिल हैं अच्छे स्वास्थ्य की घोषणा और नामांकन शर्त.
 
 
लाभ:
 
डेथ बेनिफ़िट :
बीमा-रक्षा प्रारंभ दिनांक के बाद या पुनःप्रवर्तन (रिवाइवल) दिनांक के बाद पहले 45 दिन - कोई मृत्यु दावा (डेथ क्लेम) स्वीकार नहीं किया जाएगा (इसमें एक्सिडेंटल डेथ शामिल है)
बीमा-रक्षा प्रारंभ दिनांक / रिवाइवल दिनांक के 46 वें दिन से - आश्वासित राशि देय है.
 
परिपक्वता (मेच्यूरिटी) लाभ :कोई परिपक्वता (मेच्यूरिटी) लाभ देय नहीं
 
अनुग्रह (ग्रेस) अवधि:
प्रीमियम भुगतान देय दिनांक से 30 दिन जो उसी मास्टर पॉलिसी के तहत सभी ग्रुप सदस्यों के लिए एकसमान है. अनुग्रह (ग्रेस) अवधि के दौरान, देय प्रीमियम राशि घटा कर दावा राशि देय है.
 
पुनःप्रवर्तन (रिवाइवल) अवधि:
2 वर्ष: प्रथम अदत्त प्रीमियम के देय दिनांक से और जोखिम अंकन निर्णय के अधीन बीमा-रक्षा की अवधि (टर्म) के अंदर. सभी अदत्त प्रीमियमों का ब्याज (9% प्र.व.) सहित भुगतान करना होगा. पुनः प्रवर्तन (रिवाइवल) दिनांक से नया 45 दिनों का बहिष्करण लागू होगा.
 
अभ्यर्पण मूल्य (सरेंडर वैल्यू) :कोई अभ्यर्पण मूल्य (सरेंडर वैल्यू) नहीं क्योंकि यह प्योर टर्म एश्यूरेंस उत्पाद है
 
बहिष्करण:
  स्कीम में शामिल होने/रिवाइवल दिनांक से 45 दिन: कोई डेथ क्लेम स्वीकार नहीं किया जाएगा.
  उसी ग्रुप सदस्य के संबंध में एक से ज़्यादा डेथ क्लेम की स्थिति में, केवल अधिकतम रु 50,000/- प्रति ग्रुप सदस्य तक डेथ क्लेम देय होगा. सभी अन्य दावे अस्वीकृत किए जाएँगे और सदस्यता फ़ॉर्म में किए गए उल्लेखानुसार नॉमिनी को सेवा कर तथा स्टांप ड्यूटी घटा कर प्रीमियम वापस किया जाएगा.
 
  पॉलिसी के प्रथम वर्ष के अंदर आत्महत्या: एकल प्रीमियम मोड - नॉमिनी को सेवा कर और स्टैंप ड्यूटी घटा कर प्रीमियम लौटाया जाएगा. नियमित प्रीमियम मोड - कोई लाभ देय नहीं.
 
ऑनलाइन पॉलिसी ख़रीदें
  लॉगिन क्षेत्र
  Go
   NAVs
  नवीनतम यूनिट वैल्यू और न्यूजलेटर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें >>
  टूल और प्लानर
  प्रीमियम कैल्क्युलेटर
  बीमा कैल्क्युलेटर
  कर कैल्क्युलेटर
  चाइल्ड एजुकेशन प्लानर
  HLV कैल्क्युलेटर
  रिटायरमेंट कैल्क्युलेटर
  ईज़ी प्लान फ़ाइंडर
IRDA | IRDA द्वारा ग्राहक शैक्षिक वेबसाइट | जीवन बीमा परिषद | उत्पाद कोड | SFIN कोड | गोपनीयता नीति | खंडन | फ़ोन न करें | ग्राहक प्रतिपुष्टि (फीडबैक)
बीमा आग्रह की विषयवस्तु है. IRDA रजिस्ट्रेशन नं.111, 29 मार्च 2001 को जारी.
रजिस्टर्ड और कार्पोरेट कार्यालय: एसबीआई लाइफ़ इंश्योरेंस कं. लि., नटराज, एम.वी.रोड और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे जंक्शन, अंधेरी (पूर्व), मुंबई - 400 069.
यह वेबसाइट ग्राहक की सुविधा के लिए अनूदित की गई है यदि किसी शब्द/कथन में अनजाने में कोई फर्क, त्रुटि रह गई हो तो सर्वथा अंग्रेज़ी संस्करण को ग्राह्य माना जाएगा.
©2010 एसबीआई लाइफ़ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड. सर्वाधिकार सुरक्षित.